बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है ,जो काफी दुखद है। न जाने हर साल भारत के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा आती हैं। और जान- माल की भारी नुकसान देखने को मिलता है। बहुत से लोग समय रहते हुए, सावधानी नहीं बरत पाते हैं। जिसके वजह से काफी नुकसान देखने को मिलता है। यदि हम समय रहते हुए कुछ सावधानियां बरतेंगे तो हमें नुकसान देखने को कम मिलेगा।
आईए जानते हैं, बाढ़ से बचने का 10 उपाय ,जिसे जनकर अपने जान- माल की नुकसान कम से कम कर पाएंगे।
![]() |
| बाढ़ से बचने का उपाय |
1. बाढ़ की पूर्व सूचना पर ध्यान रखें: -
बरसात के समय इंटरनेट पर मौसम विभाग की पल - पल सूचना पर नजर रखें। तथा मोबाइल टीवी रेडियो बाढ़ से संबंधित सूचना पर अलर्ट रहे।
लोकल प्रशासन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट की जो भी दिशा निर्देश जारी किया जाता है, उसका पालन अवश्य करें।
2. कुछ महत्वपूर्ण सामान को अपने पास रखें: -
जब भी ऐसा लगे की बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने वाली है। तो कुछ सामान एक बैग में भरकर रखें जैसे:- टॉर्च ,जरूरी कागजात ,दवाइयां, और कुछ खाने पीने की चीजें इत्यादि। की ताकि इमरजेंसी पढ़ने पर इसे तुरंत उठाकर चल सके।
3. बिजली से संबंधित उपकरण को बंद कर दें: -
जब भी यह संभावना बन जाए की ,अब बाढ़ आ ही जाएगी तो सबसे पहले घर के मुख्य बिजली की सप्लाई बंद कर दें। ताकि किसी जानवर अथवा मनुष्य को बिजली की करंट ना लग सके तथा आग लगने का भी संभावना ना हो।
4. घर छोड़ करके ऊंचे स्थानों की ओर चले जाएं: -
यदि आपका घर कई मंजिल का हो तो ,बाढ़ स्थिति उत्पन्न होने पर सबसे ऊपर वाली मंजिल या छत पर चले जाएं। यदि आपका घर के ऊपर कोई मंजिल ना हो तो तुरंत घर छोड़कर किसी ऊंचे स्थान पर चले जाएं। की ताकि बाढ़ का पानी वहां तक ना पहुंच सके।
5. अनजान रास्ते पर न चलें: -
बाढ़ की स्थिति मे जब घर छोड़ने का नौबत आ जाए, तो उस स्थिति मे अनजान रास्तों पर ना चले क्योंकि चारों ओर जल भरा होता है।सही रास्ते का पता नहीं चलता है। आप केवल वहां की लोकल प्रशासन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट की बताए हुए रास्ते पर ही चलना चाहिए।
6. अपने परिजनों का मोबाइल नंबर याद रखें:-
अपने मोबाइल तथा पावर बैंक को चार्ज करके साथ रखें। तथा परिवार में जितने भी सदस्य है, सभी एक दूसरे का नंबर अपने पास रखें। डिजास्टर मैनेजमेंट, पुलिस प्रशासन तथा अस्पताल का भी नंबर अपने पास रखें।
7. कोशिश करें की पीने लिए साफ पानी का व्यवस्था हो सके। :-
जब बाढ़ आ जाती है, तो चारों ओर पानी दूषित हो जाता है जिससे काफी बीमारियां फैलने की संभावना बन जाती है इसीलिए कोशिश करें की साफ पानी ही पीएं। पानी उबला हुआ या पैकेजिंग किया हुआ होना चहिए।
8. जहरीले जीवो तथा कीड़े मकोड़े से बचकर रहना चाहिए: -
जब भी बाढ़ का पानी पूरी तरह से फैल जाता है। तब जहरीले सांप तथा जहरीले कीड़े मकोड़े भी जहां-तहां घूमने लगते हैं। जिससे रात में सोते हुए आपके बिस्तर में प्रवेश कर सकते हैं। तथा जूते चप्पल भी पहनने से पहले अच्छी तरह से देख लेनी चाहिए। उसके अंदर भी प्रवेश कर सकते हैं।
9. बाढ़ की स्थिति में घबराने के बजाय समझदारी से कम लेना चाहिए: -
जब बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति बन जाए ,तो उस समय अफवाहों से बचाना चाहिए। तथा केवल लोकल प्रशासन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट की ही दिशा निर्देश पर भरोसा करना चाहिए। सोशल मीडिया की खबरों पर तुरंत भरोसा नहीं करना चहिए।
10. साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चहिए:-
जब बाढ़ की स्थिति खत्म जाए , तब इसके बाद चारों तरफ दूषित वातावरण हो जाता है। बीमारियां भी तेजी से फैलने लगती है। इसीलिए कुछ सावधानियां बरतनी चहिए। जैसे की घर साफ सफाई अच्छे से करनी चाहिए। तथा कुछ भी खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ मुंह धोना चहिए। खुले अवस्था में रखे जल या भोजन को ग्रहण नहीं करना चाहिए।
निष्कर्ष: -
बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। इससे डरे नहीं। इससे घबराने के बजाय सतर्क और सावधान रहें। तथा प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट की दिशा निर्देश का पालन करें। तथा यह सारे उपाय को पालन करके अपने जान -माल को सुरक्षित कर सकते हैं।
By:-- Deobrat Bhaskar Sharma

0 टिप्पणियाँ