ग़ुस्सा इंसान का स्वाभाविक भाव है। लेकिन जब यही ग़ुस्सा हद से बढ़ जाता है। तो यह रिश्तों को तोड़ देता है। और सेहत बिगाड़ देता है। और मन की शांति भी छीन लेता है। ज़िंदगी की चुनौतियों का सामना करने के लिए धैर्य और संयम ज़रूरी है। इसलिए गुस्से पर काबू पाना हर किसी के लिए बेहद अहम है। आइए जानते हैं कुछ आसान और कारगर उपाय जिससे आपका गुस्सा शांत रहे।
![]() |
गुस्सा कम करने का आसान उपाय |
1. सबसे पहले जब गुस्सा आए तो गहरी सांस लें:-
गुस्से की पहली लहर आने पर गहरी सांस लेना बेहद फायदेमंद है। धीरे-धीरे सांस अंदर लें और पांच सेकंड रोककर बाहर छोड़ें। यह प्रक्रिया दिमाग़ को तुरंत शांत करती है।
2. क्रोध भरी माहौल से दूरी बनाए:-
जब ग़ुस्सा बढ़ रहा हो तो, उसी जगह टिके रहने की बजाय थोड़ा दूर हट जाना बेहतर होता है। यह कदम स्थिति को बिगड़ने से रोकता है। और आपको सोचने का समय देता है।
3. गिनती करने की आदत डालें:-
ये तरीका पुराना है, लेकिन बड़ा असरदार तरीका है। जब गुस्सा आए तो धीरे-धीरे एक से दस तक गिनना आरंभ कर दें। इस दौरान दिमाग़ को ठंडा होने और प्रतिक्रिया देने से पहले सोचने का अवसर मिलता है।
4. अपनी बात को हमेशा शांत लहज़े में रखें:-
प्रायः लोग गुस्से में ऊंचे आवाज बोलने लगते हैं। जो कि ऊंचे आवाज़ में बोलने से समस्या और उलझ सकती है। बेहतर यह है कि अपनी नाराज़गी को धीमे और स्पष्ट लहज़े में सामने रखें।की ताकि बात न बिगड़े और माहौल शांत रहे।
5. नियमित योग और ध्यान:-
![]() |
गुस्सा कम करने के लिए मेडिटेशन। |
नियमित रूप से योग, ध्यान और व्यायाम करने से मन में शांति आती है। और चिड़चिड़ापन भी कम होता है। यह लंबे समय तक गुस्से पर काबू पाने का सबसे असरदार उपाय है।
6. जीवन में माफ़ करना जरूर सीखें:-
हर इंसान से कभी न कभी गलतियां होती हैं। लेकिन छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने की बजाय माफ़ करना सीखें। इससे मन हल्का रहेगा। और ग़ुस्सा भी कम होगा।
7. अपनी भावनाएं लिखें:-
गुस्से के समय बोलने की बजाय अपनी भावनाएं कागज़ पर लिखना ज़्यादा सुरक्षित है। बाद में पढ़कर अक्सर अहसास होता है। कि ग़ुस्सा उतना ज़रूरी नहीं था। जितना गुस्सा आ रह था।
8. सोच में बदलाव लाएं:-
हर चीज़ हमारे नियंत्रण में नहीं होती। यह सोच अपनाने से ग़ुस्सा धीरे-धीरे कम हो जाता है। और सहनशीलता बढ़ती है।
9. संगीत और हास्य का सहारा लें:-
हल्का-फुल्का संगीत सुनना या हँसी-मज़ाक का सहारा लेना गुस्से को तुरंत कम कर सकता है। हँसी, दिमाग़ का सबसे अच्छा इलाज है। और संगीत मन को शांत करता है।
10. नींद और खान-पान विशेष ध्यान दें:-
पर्याप्त नींद और संतुलित आहार भी गुस्से पर नियंत्रण रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। थकान और जंक फूड चिड़चिड़ापन बढ़ा देते हैं।
11. अपने ट्रिगर को पहचानें:-
यह समझना ज़रूरी है। कि किन परिस्थितियों या बातों पर हमें सबसे अधिक ग़ुस्सा आता है। ट्रिगर पहचान लेने से हम पहले से तैयार रह सकते हैं। और स्थिति को संभाल सकते हैं।
12. विशेष परिस्थिति में विशेषज्ञ की मदद लें:-
अगर ग़ुस्सा लगातार बढ़ रहा है। और संभालना मुश्किल हो रहा है। तो काउंसलर या विशेषज्ञ की मदद लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।
निष्कर्ष:-
ग़ुस्सा इंसानी स्वभाव का हिस्सा है। लेकिन इसे नियंत्रित करना ही समझदारी है। अगर हम धैर्य, सकारात्मक सोच और आत्मसंयम को अपनाएं तो न केवल गुस्से पर काबू पा सकते हैं,बल्कि अपनी ज़िंदगी और रिश्तों को भी बेहतर बना सकते हैं।
By: --deobrat bhaskar
0 टिप्पणियाँ