Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Vidur Niti in Hindi: जीवन में सफलता पाने का प्राचीन रहस्य

विदुर नीति जीवन जीने की गहरी सीख देती है। जानें महाभारत के विद्वान विदुर द्वारा बताए सत्य, धर्म, संयम, मित्र-शत्रु की पहचान और सफलता के अनमोल सूत्र।


Vidur Niti in Hindi: जीवन में सफलता पाने का प्राचीन रहस्य
विदुर नीति:-सफलता पाने का प्राचीन रहस्य। 


 महाभारत केवल युद्ध की गाथा नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला का एक संपूर्ण ग्रंथ भी है। इसी में एक महत्वपूर्ण भाग है, विदुर नीति, जिसे महात्मा विदुर ने धृतराष्ट्र को सुनाया था। विदुर नीति आज भी इंसान के लिए मार्गदर्शक है। क्योंकि इसमें नैतिकता, नीति, राजनीति और जीवन प्रबंधन से जुड़े गहरे सत्य बताए गए हैं।


आइए जानते हैं विदुर नीति के कुछ प्रमुख जीवन मंत्र:-


1. हमेशा सत्य और धर्म का पालन करें:-


महात्मा विदुर कहते हैं। जो व्यक्ति हर स्थिति में सत्य और धर्म का पालन करता है, वही वास्तविक सुख और सम्मान प्राप्त करता है। झूठ और अन्याय भले ही क्षणिक लाभ दे दें, लेकिन अंत में विनाश ही लाते हैं।

2. व्यक्ति को क्रोध और लोभ से दूर रहना चाहिए:-


क्रोध इंसान की बुद्धि को नष्ट कर देता है। और लोभ इंसान को कभी संतुष्ट नहीं होने देता। विदुर का मानना है, कि जो व्यक्ति क्रोध और लोभ पर नियंत्रण कर लेता है, वही जीवन में शांति और सफलता पाता है।

3. समय का कीमत समझें:-


महात्मा विदुर नीति में कहा गया है। कि समय से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं। जो समय का सम्मान करता है, वही जीवन में महान कार्य कर सकता है। आलस्य और टालमटोल जीवन को बर्बाद कर देते हैं।

4. वास्तविक मित्र और शत्रु की पहचान करें:-


Vidur Niti in Hindi: जीवन में सफलता पाने का प्राचीन रहस्य
विदुर नीति 


महात्मा विदुर ने कहा है कि हर इंसान को यह समझना चाहिए कि उसका वास्तविक मित्र कौन है,और शत्रु कौन। सही मित्रता इंसान को ऊपर उठाती है, जबकि गलत संगति उसे पतन की ओर ले जाती है।

5. अपने जीवन की गुप्त बातें किसी से साझा न करें:-


महात्मा विदुर नीति के अनुसार, अपनी कमजोरी या गुप्त बातें किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि जब समय विपरीत होता है, तो वही बातें आपके खिलाफ इस्तेमाल की जा सकती हैं।


6. जीवन में संयम और धैर्य जरूर रखें:-


धैर्य और संयम सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। विदुर मानते थे। कि उतावली और अधीरता व्यक्ति को गलत निर्णय लेने पर मजबूर कर देती है, जबकि धैर्यवान व्यक्ति हर समस्या का समाधान निकाल लेता है।

7. श्रेष्ठ लोगों की संगति अपनाए:-


जैसा संग मिलेगा, वैसा ही स्वभाव बन जाएगा। विदुर नीति सिखाती है। कि हमें सदैव सज्जनों, विद्वानों और अच्छे लोगों की संगति करनी चाहिए। तभी हमारा जीवन में अच्छी बदलाव आ सकता है। 



निष्कर्ष:-


विदुर नीति केवल पौराणिक कथन नहीं है, बल्कि यह हर युग के लिए प्रासंगिक मार्गदर्शन है। अगर हम विदुर के इन सिद्धांतों को अपने जीवन में उतार लें। तो जीवन में  केवल सफलता ही नहीं पाएंगे, बल्कि समाज में भी सम्मानित होंगे।


By: --deobrat bhaskar sharma 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ