पांच साल बाद Tik Tok की वापसी की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। कई लोग दावा कर रहे हैं। कि भारत में Tik Tok पर से बैन हट गया है। और अब ऐप और वेबसाइट फिर से काम कर रही है। लेकिन सवाल यह उठता है। की क्या ये खबर सच है। या सिर्फ एक अफवाह? आईए जानते है।
![]() |
क्या tik Tok पर बैन हट गया? |
सोशल मीडिया पर हलचल:-
लोगों का कहना है कि अब वे Tik Tok की वेबसाइट खोल पा रहे हैं। कई यूजर्स का दावा है कि Tik Tok फिर से चलने लगा है। और जल्द ही ऐप भी वापस आ सकता है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। क्या वाकई रिल्स के जमाने में Tik Tok वापसी करने जा रहा है?
आईए जानते सरकार ने क्या दी सफाई:-
सरकार ने इन अफवाहों पर साफ कर दिया है कि Tik Tok से बैन हटाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। एक सरकारी सूत्र ने कहा।
भारत सरकार ने Tik Tok से रोक हटाने का कोई आदेश नहीं दिया है। इस तरह की खबरें पूरी तरह झूठी और भ्रामक हैं। कृपया इसे ना फैलाएं।
यानी फिलहाल Tik Tok की वापसी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बता दें कि Tik Tok का मोबाइल ऐप अभी Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है।
आइए जानते हैं। Tik tok पर क्यों लगा था बैन? :-
![]() |
गलवान घाटी |
साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन विवाद के बाद सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए Tik Tok समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। उस समय भारत Tik Tok का सबसे बड़ा विदेशी बाजार था। और लाखों लोग शॉर्ट वीडियो बनाने में एक्टिव थे। लेकिन विवाद के बाद ये ऐप अचानक गायब हो गया।
अफवाहों की वजह क्या है? :-
![]() |
भारत चीन के रिश्ते |
तो आखिर ऐसी खबरें क्यों फैल रही हैं? असल में हाल ही में भारत-चीन रिश्तों में थोड़ी गर्माहट देखने को मिल रही है। पीएम मोदी के चीन दौरे की चर्चा है और दोनों देशों के बीच बातचीत भी बढ़ रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अब Tik Tok भी वापसी कर सकता है।
हालांकि हकीकत ये है। कि वेबसाइट का सिर्फ होमपेज खुल रहा है, उससे आगे कुछ नहीं। सरकार ने भी साफ कर दिया है कि Tik Tok को लेकर कोई नया आदेश नहीं आया है।
मतलब साफ है—Tik Tok की वापसी अभी सिर्फ अफवाह है, हकीकत नहीं।
By:--deobrat bhaskar
0 टिप्पणियाँ