महात्मा विदुर, महाभारत काल के महान विद्वान, नीति-शास्त्र और धर्मज्ञान के अद्भुत ज्ञाता थे। उनकी कही बातें आज भी जीवन में सफलता, समृद्धि और सुख पाने के लिए मार्गदर्शन करती हैं। विदुर नीति के ये 7 सूत्र अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में उतार ले, तो उसकी किस्मत बदल सकती है।
![]() |
जानिए विदुर के सात शक्तिशाली सूत्र। |
1. सच्चाई का मार्ग अपनाइए:-
विदुर कहते हैं, कि झूठ से अर्जित धन और प्रतिष्ठा क्षणिक होती है। सच्चाई भले कठिन लगे, लेकिन यह जीवनभर सम्मान और स्थाई सफलता दिलाती है।
2. क्रोध पर नियंत्रण रखें:-
गुस्सा इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी है। यह न केवल रिश्तों को तोड़ता है। बल्कि बुद्धि को भी नष्ट कर देता है। जो व्यक्ति क्रोध पर विजय पा लेता है, वह अपने जीवन को ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।
3. धन का सदुपयोग करें:-
विदुर नीति के अनुसार धन का प्रयोग सिर्फ अपने सुख के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और जरूरतमंदों की भलाई के लिए भी होना चाहिए। सही उपयोग से धन पुण्य और सम्मान दोनों दिलाता है।
4. मित्र और शत्रु की पहचान करें:-
हर कोई आपका मित्र नहीं होता। विदुर कहते हैं। कि समझदार व्यक्ति वही है। जो सही मित्र की पहचान कर सके। और छिपे हुए शत्रु से सावधान रह सके।
5. समय का सदुपयोग करें:-
समय सबसे मूल्यवान धन है। एक बार खोया हुआ समय वापस नहीं आता। जो समय का महत्व समझकर उसे सही दिशा में लगाता है। वही जीवन में सफल होता है।
6. गुप्त बातें किसी से साझा न करें:-
विदुर नीति के अनुसार अपनी निजी और गुप्त बातें कभी किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि समय आने पर यही बातें आपके खिलाफ हथियार बन सकती हैं।
7. सद्गुणों का विकास करें:-
दया, करुणा, विनम्रता और धैर्य जैसे सद्गुण इंसान को महान बनाते हैं। विदुर का कहना था। कि गुणी व्यक्ति हमेशा सम्मान पाता है। और उसका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है।
निष्कर्ष:-
विदुर नीति के ये 7 सूत्र किसी भी व्यक्ति के जीवन को नया मोड़ दे सकते हैं। अगर आप इन्हें अपनाते हैं। तो न केवल आपकी किस्मत चमकेगी बल्कि आप सम्मान, धन और सुख से भरा जीवन जी पाएंगे।
By:--deobrat bhaskar
0 टिप्पणियाँ