Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Money saving: कभी आर्थिक तंगी नहीं होगी अपनाइए बचत करने का सबसे स्मार्ट तरीका।

  कभी जीवन में पैसे की दिक्कत नहीं होगी। यदि बचत करने का ये स्मार्ट तरीका अपनाते हैं तो। पैसे संभालने की नई सोच के साथ आगे बढ़ना - जीवन में खुशियों की बहार आना। 


आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है, उसे सही तरीके से बचाना। अगर आप सही तरीके अपनाएंगे। तो छोटी-सी इनकम में भी बड़ी बचत संभव है। आइए जानते हैं। बचत करने के कुछ स्मार्ट तरीके, जिन्हें अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।


Money saving: कभी आर्थिक तंगी नहीं होगी अपनाइए बचत करने का सबसे स्मार्ट तरीका।
Money management के तरीके। 


1.  बचत करने का फेमस 50-30-20 रूल अपनाएं। :-


यह एक लोकप्रिय और स्मार्ट money saving फॉर्मूला है।
आय का 50% ज़रूरी खर्चों (घर, खाना, बिल) में लगाएं।
आय का 30% इच्छाओं (शॉपिंग, घूमना-फिरना) में खर्च करें।
आय का 20% बचत और निवेश के लिए रखें।
 इस तरीके से आपका बजट संतुलित बना रहता है। और बचत भी निश्चित होती है।

2. ऑटोमेटिक सेविंग सेट करें। :-


जैसे ही सैलरी अकाउंट में आए, उसमें से कुछ हिस्सा अपने सेविंग अकाउंट या फिक्स्ड डिपॉजिट में ऑटोमैटिक ट्रांसफर सेटिंग कर दें। जिससे पैसा सीधा सेविंग अकाउंट या फिक्स डिपॉजिट में ऑटोमेटिक चला जाएगा। इसका यह फायदा होगा, की आपको अनावश्यक खर्च करने की आदत कम हो जाएगी।

3. खरीदारी से पहले जरूर की समान का लिस्ट बनाएं। :-


बिना लिस्ट के मार्केट जाने पर अक्सर फालतू की खरीदारी हो जाती है। खरीदारी की लिस्ट बनाकर चलें ,और उसी पर टिके रहें। यह छोटा-सा कदम महीने के खर्च में बड़ा फर्क ला सकता है। और आप फालतू खर्च से बच जाएंगे। और कुछ न कुछ बचत होगी। 

4. ऑनलाइन खरीदारी के दौरान ऑफर और कैशबैक का फायदा जरूर उठाएं। :-


Money saving: कभी आर्थिक तंगी नहीं होगी अपनाइए बचत करने का सबसे स्मार्ट तरीका।
ऑनलाइन खरीदारी के दौरान ऑफर जरूर चेक करें। 


आजकल UPI, कार्ड पेमेंट और ई-कॉमर्स ऐप्स में कई सारे ऑफर और कैशबैक मिलते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि, इन्हें सिर्फ ज़रूरी चीज़ों की खरीदारी में ही इस्तेमाल करें, वरना ज्यादा खर्च भी हो सकता है।

5. सब्सक्रिप्शन और फालतू खर्च पर नजर रखें। :-


कई बार हम ऐसे सब्सक्रिप्शन (OTT, जिम, ऐप्स) ले लेते हैं। जिनका इस्तेमाल नहीं करते। इन्हें बंद करें और पैसे बचाएं।

6. थोक में खरीदारी करें। :-


ग्रोसरी या जरूरत की चीजें थोक में खरीदने से डिस्काउंट मिलता है। और महीने भर का खर्च कम हो जाता है। यह तरीका पुराने जमाने से ही कारगर रहा है।

7. हर महीने कुछ न कुछ स्मार्ट तरीके से निवेश करें। :-


सिर्फ बचत करना ही काफी नहीं है, पैसा बढ़ना भी चाहिए। इसलिए SIP, म्यूचुअल फंड, गोल्ड, या PPF जैसे सुरक्षित निवेश ऑप्शन चुनें।

8. अनावश्यक कर्ज से बचें। :-


क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन की आदत आपकी बचत खत्म कर सकती है। ज़रूरी हो तभी कर्ज लें और समय पर चुका दें।


9. अलग से Emergency Fund बनाएं। :-


Money saving: कभी आर्थिक तंगी नहीं होगी अपनाइए बचत करने का सबसे स्मार्ट तरीका।
एक इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं। 


कम से कम 6 महीने के खर्च जितना पैसा एक अलग फंड में रखें। इससे अचानक आई बीमारी, नौकरी खोने या किसी परेशानी में कर्ज लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 

10. छोटे-छोटे खर्च का हिसाब रखें। :-


अक्सर हम मानते हैं। कि चाय, स्नैक्स या ऑनलाइन डिलीवरी पर खर्च छोटा है, लेकिन महीने के अंत में यही बड़ी रकम बन जाती है। हर छोटे खर्च का हिसाब रखना बचत के लिए ज़रूरी है।


11. DIY (Do It Yourself) की आदत डालें। :-


घर की छोटी-मोटी मरम्मत, सजावट या काम खुद करना सीखें। इससे रिपेयरिंग और सर्विसिंग पर खर्च काफी घट सकता है। और कुछ न कुछ जरूर बचत होता है। 


 निष्कर्ष:-


बचत करने का मतलब सिर्फ खर्च रोकना नहीं है, बल्कि पैसे का सही उपयोग और स्मार्ट मैनेजमेंट करना है। अगर आप ऊपर बताए गए टिप्स अपनाते हैं। तो धीरे-धीरे आपकी बचत बढ़ेगी और भविष्य सुरक्षित बनेगा। और जीवन खुशहाल होगा। 


By:--deobrat bhaskar sharma 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ