भारत में रिश्तों और शादी को लेकर हमेशा से परंपराएं और रीति-रिवाज काफी अहम रहे हैं। शादी को सिर्फ दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन माना जाता है। लेकिन समय के साथ सोच बदली है, और Live in Relationship जैसी आधुनिक जीवनशैली भी युवाओं में लोकप्रिय होने लगी है। सवाल यह उठता है। कि भारत जैसे पारंपरिक देश में Arrange Marriage और Live in Relation में से कौन-सा रिश्ता ज़्यादा सफल हो सकता है? सबसे पहले तो हमलोग यह जान लेते हैं कि।
![]() |
जाने Live in relationship vs arrange marriage का फायदा और नुकसान। |
1. Live in Relationship क्या है?
Live in Relation का मतलब है शादी किए बिना आपसी सहमति से पति - पत्नी की तरह साथ रहना होता है। यह रिश्ता पूरी तरह से प्यार, स्वतंत्रता और आपसी समझ पर आधारित होता है।
अब आइए जानते हैं इसके फायदे:-
इस रिश्ते पार्टनर को अच्छे से समझने का मौका मिलता है।
रिश्ता मजबूरी से नहीं, पसंद से चलता है।
शादी की औपचारिकताओं और सामाजिक दबाव से मुक्ति मिलती है।
आइए जानते हैं अब इसके नुकसान:-
समाज और परिवार में स्वीकार्यता की कमी।
अस्थिरता और भविष्य की अनिश्चितता।
बच्चों और कानूनी मामलों में जटिलताएं।
2. Arrange Marriage क्या है?
Arrange Marriage भारत की पारंपरिक विवाह पद्धति है।
जिसमें परिवार की सहमति से शादी होती है। इसमें परिवार, समाज और रिश्तेदारों की अहम भूमिका होती है।
आइए जानते हैं इसके फायदे क्या हैं। :-
परिवार और समाज का सहयोग मिलता है।
रिश्ते में स्थिरता और सामाजिक मान्यता।
बच्चों, संपत्ति और जिम्मेदारियों में कानूनी स्पष्टता।
आइए जानते हैं अब इसके नुकसान। :-
कई बार पार्टनर को शादी के बाद समझना पड़ता है।
मजबूरी या सामाजिक दबाव में शादी होने का खतरा बना रहता है।
सोच और जीवनशैली में टकराव की काफी संभावना है।
Live in Relation vs Arrange Marriage (तुलना):-
भारतीय समाज की दृष्टि में:-
भारत जैसे पारंपरिक देश में Arrange Marriage को अब भी सबसे सुरक्षित और स्थिर विकल्प माना जाता है। हालांकि, बड़े शहरों में Live in Relation को स्वीकार्यता मिल रही है। लेकिन छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में इसे नकारात्मक रूप से देखा जाता है।
निष्कर्ष:-
Live in Relation और Arrange Marriage दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं।
अगर आप स्वतंत्रता, समझ और प्रयोग करना चाहते हैं। तो Live in Relation आपके लिए सही हो सकता है।
अगर आप स्थिरता, परिवार का सहयोग और सामाजिक मान्यता चाहते हैं। तो Arrange Marriage बेहतर विकल्प है।
आखिरकार, हर रिश्ते की सफलता इस बात पर निर्भर करती है। कि उसमें प्यार, सम्मान और ज़िम्मेदारी कितनी है। तथा एक दूसरे की भावना को समझ पाता है, या नहीं।
By: --deobrat bhaskar sharma
0 टिप्पणियाँ