Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Live in relation kya hai: आईए जानते हैं कैसे इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा।

आज की बदलती जीवनशैली में Live in Relationship एक ऐसा विषय है।  जिस पर समाज में अलग-अलग विचार देखने को मिलते हैं। पहले जहां शादी को ही एकमात्र सामाजिक मान्यता प्राप्त रिश्ता माना जाता था।  वहीं अब कई युवा शादी से पहले ही शादी के विकल्प के रूप में साथ रहने का निर्णय लेते हैं। आइए जानते हैं। इस विषय के अलग-अलग पहलुओं को ताकि आपको पूरी समझ में आ जाए की कहां तक यह सही है। या गलत है। 


Live in relation kya hai: आईए जानते हैं कैसे इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा।
Live in relation क्या है। 


Live in Relationship क्या है?-


Live in Relation का मतलब है। दो लोग आपसी सहमति से बिना शादी किए एक साथ पति - पत्नी की तरह रहना। यह रिश्ता पूरी तरह से आपसी विश्वास और समझ पर आधारित होता है।


क्यों बढ़ रही है Live in Relationship की प्रथा? आज के कुछ युवा पीढ़ी का ये मानना है। कि 


1. शादी से पहले live in relation की प्रथा कपल को यह जानने का अवसर देता है। कि वे एक-दूसरे के साथ भविष्य बिता सकते हैं या नहीं।

2. करियर और स्वतंत्रता - आज का युवा पीढ़ी करियर, आज़ादी और व्यक्तिगत स्पेस को प्राथमिकता देता है।


Live in relation kya hai: आईए जानते हैं कैसे इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा।
इस रिश्ते में करियर और स्वतंत्रता। 


3. कानूनी सहूलियतें – भारत में भी न्यायालय ने Live in Relationship को मान्यता दी है। और इसे अपराध नहीं माना जाता।

4. रूढ़िवादी पारंपरिक दबाव से मुक्ति – बिना शादी की औपचारिकताओं के दो लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।


5. कुछ युवा पीढ़ी इस तरह के फायदे बताते हैं।:-


रिश्ता मजबूरी से नहीं बल्कि पसंद से चलता है।


एक-दूसरे की आदतें, स्वभाव और सोच को समझने का अवसर मिलता है।


रिश्ते में बराबरी और स्वतंत्रता बनी रहती है।

6. आईए जानते हैं सामाजिक चुनौतियां। :-


सामाजिक स्वीकार्यता: छोटे शहरों और पारंपरिक परिवारों में आज भी इसे नकारात्मक और गंदी नजर से देखा जाता है।


अस्थिरता: शादी की तुलना में Live in Relation में रिश्ते के टूटने की संभावना अधिक होती है।


कानूनी जटिलताएं : प्रॉपर्टी, बच्चों और ज़िम्मेदारियों से जुड़े मुद्दे अक्सर विवादित हो जाते हैं।


भावनात्मक दबाव: अलगाव की स्थिति में मानसिक आघात ज़्यादा गहरा हो सकता है।

7. Live in relationship पर भारतीय कानून में स्थिति।:-


सुप्रीम कोर्ट ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि दो बालिक लोगों का सहमति से Live in Relation में रहना अपराध नहीं माना जाता है। इसके अलावा, लंबे समय तक ऐसे रिश्ते में रहने वाले कपल को “पति-पत्नी” जैसा दर्जा भी मिल सकता है। बच्चों के अधिकार भी सुरक्षित रहते हैं।


8. आईए जानते हैं। Live in Relationship के नुकसान:-


Live in relation kya hai: आईए जानते हैं कैसे इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा।
Live in relation का नुकसान। 


हालांकि Live in Relationship आज के युवाओं के लिए एक नया और आधुनिक विकल्प माना जाता है। लेकिन इसके कई नकारात्मक पहलू भी हैं।  जिन्हें नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता।


1. सामाजिक स्वीकार्यता की कमी। :-


भारत जैसे पारंपरिक समाज में Live in Relation को आज भी नकारात्मक दृष्टि से देखा जाता है। परिवार और रिश्तेदारों का विरोध, समाज की आलोचना और बदनामी की चिंता कपल के लिए मानसिक दबाव बन जाती है।


2. अस्थिरता का खतरा बना रहता है। :-


शादी की तरह इसमें कोई कानूनी और धार्मिक बंधन नहीं होता। ऐसे में छोटी-सी अनबन भी रिश्ते को खत्म करने का कारण बन सकती है। इससे रिश्ते की स्थिरता पर हमेशा सवाल बना रहता है।


3. भावनात्मक असुरक्षा बना रहना। :-


ये रिश्ता कभी भी टूट सकता है, इसलिए इसमें असुरक्षा की भावना बनी रहती है। ब्रेकअप की स्थिति में मानसिक तनाव और डिप्रेशन का खतरा ज़्यादा होता है।


4. भविष्य की अनिश्चितता का डर बना रहता है। :-


शादी में भविष्य का प्रारूप और जिम्मेदारियां तय होती हैं, लेकिन Live in Relation में अक्सर यह स्पष्ट नहीं होता कि रिश्ता कितने समय तक चलेगा, शादी होगी या नहीं। यह अनिश्चितता पार्टनर्स को परेशान कर सकती है।


5. इस प्रथा में कानूनी जटिलताएं हमेशा रहती है। :-


Live in relation kya hai: आईए जानते हैं कैसे इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा।
इस रिश्ते में कानूनी उलझन है। 


संपत्ति और अधिकारों को लेकर स्पष्टता नहीं होती।
अगर बच्चे हो जाएं तो उनकी परवरिश और समाज में स्वीकार्यता चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
प्रॉपर्टी या पैतृक अधिकारों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

6. पारिवारिक रिश्तों में दूरी बन सकता है। :-


कई बार परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करता, जिससे माता-पिता और बच्चों के बीच मतभेद बढ़ जाते हैं। परिवार का सहयोग न मिलना कपल के लिए तनावपूर्ण हो सकता है।


7. शारीरिक आकर्षण तक सीमित हो जाना। :-


Live in relation kya hai: आईए जानते हैं कैसे इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा।
इस प्रथा ज्यादातर शारीरिक आकर्षण 

कई बार Live in Relation केवल आकर्षण या शारीरिक जरूरतों तक सीमित रह जाता है। इससे रिश्ता गहराई तक जा नहीं  पाता और जल्दी टूट सकता है।
 
निष्कर्ष:-


Live in Relationship समाज के बदलते चेहरे को दर्शाता है। यह न तो पूरी तरह से सही है। और न पूरी तरह से गलत। यह निर्णय हर व्यक्ति को अपनी परिस्थितियों, सोच और मूल्यों को देखते हुए लेना चाहिए। इस रिश्ते में सबसे ज़रूरी है।  आपसी विश्वास, सम्मान और ज़िम्मेदारी।
Live in Relationship में आज़ादी और सुविधा तो है, लेकिन स्थिरता और सामाजिक स्वीकार्यता की कमी ही इसकी सबसे बड़ी चुनौती है। अगर पार्टनर्स आपसी समझ, विश्वास और जिम्मेदारी नहीं निभा पाते है। तो यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता है।


By: --deobrat bhaskar sharma 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ