दुनिया में हर इंसान सफल होना चाहता है, लेकिन कई बार हम खुद ही अपनी राह के सबसे बड़े रोड़े बन जाते हैं। कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो दिखने में आम लगती हैं, पर अंदर ही अंदर हमारी तरक्की को रोक देती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 10 आदतें जो आपकी सफलता में सबसे बड़ी रुकावट बन सकती है।
 |
| इन Bad habits को अभी छोड़ दीजिए। |
1. हर काम को टालते रहना:-
"कल करूंगा" कहते-कहते ज़िंदगी निकल जाती है। अगर आप काम को टालते रहते हैं, तो सपनों को भी टालना पड़ेगा।
2. खुद को कम आंकना:-
मैं नहीं कर सकता, यह मेरे बस की बात नहीं है। ये सोच सफलता की सबसे बड़ी दुश्मन है। जब तक आप खुद पर भरोसा नहीं करेंगे, दुनिया भी नहीं करेगी।
3. हर किसी को खुश करने की कोशिश करना : -
सभी को खुश रखना नामुमकिन है। जब आप सबकी सुनते हैं, तो खुद की आवाज़ खो बैठते हैं।
4. नकारात्मक सोच रखना:-
हर बात में कमी ढूंढना, हमेशा शिकायत करना , ये आदतें आपके आत्मविश्वास को खत्म कर देती है
5. अधिक सोच विचार करना:---
हर छोटी चीज़ पर बार-बार सोचना आपको सिर्फ डर और चिंता देता है। एक्शन लिए बिना सोच का कोई मतलब नहीं।
 |
| ये सारे bad habits को अभी छोड़ दीजिए नहीं तो जीवन में असफल रहेंगे। |
6. सीखने से हमेशा बचना:-
अगर आप ये मान चुके हैं। कि मुझे सब आता है, तो आप सीखने के मौके खो रहे हैं। सफल लोग हमेशा सीखते रहते हैं।
7. डिसिप्लिन की कमी होना:-
बिना नियम और रूटीन के आप बड़ी से बड़ी योजनाएं भी बर्बाद कर सकते हैं। सफलता की नींव ही अनुशासन है।
8. गलत संगति में रहना:-
आप किनके साथ समय बिताते हैं, वही तय करता है कि आप कहां पहुंचेंगे। निगेटिव सोच वाले लोग आपको भी नीचे खींचते हैं। और पॉजिटिव सोच के लोग हमेशा आगे बढ़ने में साथ देंगे।
9. स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना:-
बीमार शरीर से बड़ा कोई ब्रेक नहीं होता। नींद, डाइट और एक्सरसाइज को हल्के में लेना, आपकी प्रोडक्टिविटी खत्म कर देता है। और आपको असफलता के कगार पर खड़ा कर देगा।
10. कभी रिस्क न लेना:-
अगर यदि आप रिस्क लेने से डरते हैं। तो कभी बड़े मौके नहीं पकड़ पाएंगे। सफलता के रास्ते में रिस्क ज़रूरी है। हां रिस्क लेने से पहले सोच विचार आवश्य करनी चाहिए।
निष्कर्ष:-
सफलता कोई एक दिन में मिलने वाली चीज़ नहीं है, लेकिन ये धीरे-धीरे बनने वाली एक मानसिकता है। अगर आप ऊपर दी गई आदतों को पहचान कर उन्हें बदलने लगें। तो आप खुद में ही बदलाव महसूस करेंगे।
By:--deobrat bhaskar sharma
0 टिप्पणियाँ