Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आइए जानते हैं 10 ऐसे Health Myths जो,आपकी सेहत बिगाड़ रहे हैं। सच जानकर हैरान रह जाएंगे!

 हमारे समाज में स्वास्थ्य से जुड़ी कई ऐसी मान्यता (Myths) हैं। जिन्हें लोग पीढ़ी दर पीढ़ी मानते चले आ रहे हैं। और लोगों को से सच लगता भी है। लेकिन  जब विज्ञान और मेडिकल स्टडीज से इनका सच सामने आया तो पता चला कि सारी बातें बेकार है। आइए जानते हैं। कुछ आम Health Myths vs Facts, जिसे जानकर आप हेल्दी रहेंगे। 


आइए जानते हैं 10 ऐसे Health Myths जो,आपकी सेहत बिगाड़ रहे हैं। सच जानकर हैरान रह जाएंगे!
10 हेल्थ myth


• मिथक 1: रात में खाना खाने से मोटापा बढ़ता है। :-


 सच: मोटापा बढ़ने की असली वजह है। कुल कैलोरी इनटेक और फिजिकल एक्टिविटी, न कि खाना खाने का टाइम। अगर आप ज़रूरत से ज्यादा कैलोरी लेंगे। और व्यायाम नहीं करेंगे। तो वजन बढ़ेगा, चाहे आप सुबह खाएं या रात को। समय का कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

 • मिथक 2: ठंडा पानी पीने से सर्दी-जुकाम हो जाता है:-


 सच: सर्दी-जुकाम का कारण वायरस है। (जैसे Rhinovirus), न कि ठंडा पानी। हां, ठंडा पानी गले की मांसपेशियों पर असर डाल सकता है, लेकिन सीधे तौर पर सर्दी-जुकाम का कारण नहीं बनता है। 

• मिथक 3: अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बहुत बढ़ जाता है। :-


सच: रिसर्च बताती है, कि अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल ज्यादातर लोगों के ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल पर बड़ा असर नहीं डालता। बल्कि अंडा प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स का बेहतरीन स्रोत है।


• मिथक 4: डायबिटीज़ में मीठा पूरी तरह छोड़ना ज़रूरी होता है।:-

सच: डायबिटीज़ के मरीजों को शुगर का सेवन कंट्रोल करना चाहिए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि, वे कभी मीठा खा ही नहीं सकते। बैलेंस डाइट और डॉक्टर की सलाह से लिमिटेड मात्रा में मीठा खाया जा सकता है।


  मिथक 5: ज्यादा पसीना आना मतलब ज्यादा कैलोरी बर्न होना होता है।:-

 सच: पसीना आना शरीर का तापमान नियंत्रित करने का तरीका है। यह कैलोरी बर्न का सटीक संकेत नहीं है। असली कैलोरी बर्न आपके एक्सरसाइज की इंटेंसिटी और समय पर निर्भर करता है।


  मिथक 6: हड्डियां मजबूत करने के लिए सिर्फ दूध पीना ज़रूरी है। :-

 सच: दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। लेकिन इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, बादाम, तिल और सूरज की रोशनी (Vitamin D) भी हड्डियों को मजबूत बनाने में उतने ही जरूरी हैं।


 • मिथक 7: खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए अच्छा है। :-


आइए जानते हैं 10 ऐसे Health Myths जो,आपकी सेहत बिगाड़ रहे हैं। सच जानकर हैरान रह जाएंगे!
क्या खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए अच्छा है?
 


 सच: खाली पेट चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हो सकती है। बेहतर है कि सुबह हल्का नाश्ता करने के बाद ही चाय या कॉफी लेनी चाहिए।
 
• मिथक 8: बाल कटवाने से बाल ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। :-

 सच: बालों की ग्रोथ स्कैल्प के अंदर (follicle) से होती है। बाहर से नहीं। बाल कटवाने से बाल घने या लंबे नहीं होते हैं। बस उनकी शेप और लुक बेहतर हो जाती है।


 • मिथक 9: ज्यादा पानी पीना हर बीमारी की दवा है। :-

सच: शरीर को हाइड्रेटेड रखना तो बेहद ज़रूरी है। लेकिन अत्यधिक पानी पीना किडनी पर दबाव पड़ सकता है। और वॉटर इंटॉक्सिकेशन का खतरा पैदा कर सकता है।


  मिथक 10: हरी चाय (Green Tea) पीते ही वजन कम हो जाता है। :-

 सच: ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो मेटाबॉलिज़्म को थोड़ा तेज़ कर सकते हैं, लेकिन अकेले ग्रीन टी से वजन कम नहीं होता। डाइट और प्रोपर एक्सरसाइज भी ज़रूरी है।


निष्कर्ष:-


सेहत को लेकर फैली गलतफहमियों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। सही जानकारी और मेडिकल फैक्ट्स पर भरोसा करना। इंटरनेट या सुनी-सुनाई बातों के बजाय डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेना ही समझदारी है।



By:--deobrat bhaskar 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ