Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Jivan ki kuchh savdhaniyan:-जानिए 10 ऐसी बातें जो आपको मुसीबत से बचाएगी



इस संसार में जब तक हमारा जीवन है। तब तक कुछ न कुछ छोटी बड़ी परेशानियां आती रहती है। परंतु, यदि हम अपने जीवन में कुछ सावधानियां बरतेंगे, तथा कुछ बातों को अपने जीवन में उतरेंगे। तो ऐसी कई समस्याएँ  हैं। जिससे हम बच जाएंगे। और उसमें हम नहीं फसेंगे। 

आईए जानते हैं 10 बातें जो हमेशा आपको मुसीबत से बचाएगी।

Jivan ki kuchh savdhaniyan:-जानिए 10 ऐसी बातें जो आपको मुसीबत से बचाएगी
जीवन की कुछ सावधानियां 

1. कुछ बातों की गोपनीयता होनी चाहिए: -

हर मनुष्य के जीवन में कुछ न कुछ राज़ की बात होती ही है। अपने जीवन की हर बात को हर किसी से शेयर नहीं करनी चहिए। कुछ बात जैसे :-अपने जीवन का प्रेम प्रसंग, बिजनेस प्लान तथा धन से संबंधित कोई बात, अपने जीवन की कमजोरी इन सभी बातों को हर किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में काफी समस्या हो सकती है। 


2. हर किसी से सलाह लेने से बचना चाहिए:-

प्राय लोग अपने जीवन में समस्या से बचने के लिए, किसी से भी सलाह ले लेते हैं। अक्सर लोग यह विचार नहीं कर पाते हैं ,कि हम जिससे सलाह लेने जा रहे हैं। उस व्यक्ति के पास हमारी समस्याओं का अनुभव है या नहीं। हमेशा अनुभवी लोगों से ही सलाह लेनी चहिए। 


3. गलत सोच वाले लोगों से बचना चाहिए: -

हर किसी के जीवन में बहुत से लोग होते हैं। जिनके साथ उठना बैठना होता है। उनमें से कुछ अच्छे सोच के होते हैं। और कुछ गलत सोच के होते हैं। हमें गलत सोच वाले संगत से बचना चाहिए। हमें अच्छे और सकारात्मक सोच वाले लोगों की संगत करनी चाहिए। ताकि हमें हमारे जीवन में सही दिशा मिल सके। 


4. अपने शरीर को समय देना चाहिए: -

इस भाग दौड़ भरी जीवन में लोग इतने व्यस्त हैं कि अपने शरीर के प्रति समय निकाल नहीं पाते हैं। जिससे थोड़े उम्र के बाद हमारे शरीर में कई सारी समस्याएं आ जाती है। हम सबको चाहिए कि सुबह सबसे पहले कुछ समय अपने शरीर को दें। व्यायाम तथा प्राणायाम आदि करके अपने शरीर को स्वस्थ रखें। क्योंकि अपना शरीर ही सबसे बड़ा धन है। 


5. अपने धन का सही प्रबंधन करना चाहिए:-

हमारे जीवन में जितनी भी कमाई होती है, उनमें से कुछ पैसे को बचाकर सही जगह पर निवेश करना चाहिए ताकि जीवन में आने वाले बुरे समय से लड़ सके। और अपना भविष्य को उज्जवल कर सके।  


6. उत्तेजना भारी क्षण में फैसला नहीं लेना चहिए:-

कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसी स्थिति बन जाती है। उस स्थिति में हम काफी उत्तेजित हो जाते हैं। उसे वक्त हमारा दिमाग सही तरह से काम नहीं करता है। तथा हमारा मन शांत नहीं रहता है। इस स्थिति में कोई भी ली गई फैसला ज्यादातर गलत साबित हो जाती है। इसलिए जब हमारा मन शांत हो जाए। तब किसी भी प्रकार का निर्णय लेना चाहिए। 


7. क्रोध में नहीं बोलना चाहिए:-


Alt="Jivan ki kuchh savdhaniyan:-जानिए 10 ऐसी बातें जो आपको मुसीबत से बचाएगी"

क्रोध में हमेशा शांत रहना चाहिए 



हमारे जीवन में ऐसी कई स्थितियों में हमें काफी क्रोध आ जाता है। उसे समय बोले गए शब्द से रिश्ते टूटने की स्थिति भी बन जाती है। और बात बिगड़ जाती है। इसलिए क्रोध के समय हमेशा शांत रहने की कोशिश करना चाहिए। जब क्रोध शांत हो जाए तब ही कुछ भी बोलना चाहिए। 


8. तुरंत किसी पर भरोसा नहीं करनी चाहिए: -

बिना जांचें परखे किसी भी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि हर चमकने वाली धातु सोना नहीं होती है। 


9. बहुत खुशियां भरी पल में किसी से कुछ वादा नहीं करना चहिए:-

जब मन में के भीतर बहुत बड़ी खुशी की भावना पैदा हो रही हो, तो उसे स्थिति में किसी से कुछ भी वादा नहीं करना चाहिए। क्योंकि उसे समय  मनुष्य का दिमाग सही तरह से नहीं सोच पाता है। यदि आप वादा करते हैं, तो बाद में आपको वादा निभाने में दिक्कत हो सकती है। 


10. वर्तमान के डिजिटल दुनिया में सावधान रहना चहिए:-

आज के इस आधुनिक दौर में हम पूरी तरह डिजिटल जीवन जी रहे हैं। यहां भी हमें काफी सावधानियां बरतने की जरूरत है। हमें सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर निजी चीज शेयर नहीं करनी चाहिए। जैसे:- अपनी निजी तस्वीरें ,अपनी निजी भावनाएं तथा निजी बातें इत्यादि। 


निष्कर्ष: 

हम अपने जीवन में इन छोटी छोटी बातों को,यदि हम अमल में लाएंगे ,तो आने वाले कई मुसीबत से बचे रहेंगे। क्योंकि जीवन में सावधानी बहुत जरुरी है। इसलिए  सतर्कता पूर्वक जीवन जीना चाहिए। 

By:- Deobrat Bhaskar Sharma 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ