इस दुनिया में कोई गरीब रहना नहीं चाहता है। हर आदमी अमीर होना चाहता है। कुछ ऐसी आदतें हैं,जो हमें गरीबी की ओर ले जाती है। और पता भी नहीं चलता है। कि हमारी आर्थिक व्यवस्था ऐसी क्यों हो गई। और वह कभी गरीबी से बाहर निकल ही नहीं पाते।
आईए जानते हैं 10 ऐसी आदत, यदि आपके अंदर है। तो आप कभी गरीबी से बाहर नहीं निकल सकते हैं।
![]() |
| ऐसी आदत आपको गरीब बनाती है |
1. समय की बर्बादी:-
इस संसार में समय का कीमत सबसे ज्यादा है। यदि आप समय को बर्बाद कर रहे हैं। तो आप अवसर को बर्बाद कर रहे हैं। इस संसार में जो समय का सदुपयोग नहीं किया। वह बहुत से अवसर को गंवा देता है। जिसके वजह से उसकी गरीबी स्थिति बनी रहती है। और वह आर्थिक स्थिति से उभर नहीं पता है।
2. काम के प्रति नकारात्मक सोच:-
कुछ लोग किसी भी काम को करने से पहले मन में काफ़ी संशय भरा रहता है। तथा नकारात्मक सोच भी रहती है। जैसे की मुझे यह काम नहीं होगा। क्या करें नसीब में ही नहीं है। ऐसी मानसिकता आपको आर्थिक रूप से कभी आगे बढ़ने नहीं देगी।
3. लोग क्या कहेंगे इस बात का डर: -
कुछ लोग कोई काम करने से पहले सफलता या असलता पर विचार को छोड़कर कुछ लोगों बारे में सोचते हैं। की यदि मैं यह काम करूंगा तो वे लोग क्या कहेंगे कि छोटा काम कर रहा है। या ऐसा काम कर रहा है। या वैसा काम कर रहा है। इन्हीं सब बातों में उलझ करके रह जाते हैं। और काम पर अपना फोकस नहीं कर पाते हैं। इस तरह से वे सफ़ल नहीं हो पाते हैं। और गरीबी स्थिति बनी रहती है।
4. सिर्फ एक ही काम या नौकरी के पीछे रहते हैं:-
कुछ लोग कोई भी एक काम या नौकरी मिल जाता है। तो वो उसी में अपना पुरा जीवन बिता देता है। इस आदत से भी आप का हमेशा आर्थिक स्थिति ख़राब ही रहेगी। इसलिए आप एक नौकरी या एक काम के साथ - साथ साइड इनकम का सोर्स बनाने की कोशिश कीजिए। जिसे पैसिव इनकम का सोर्स भी कहते हैं।
5. बिना सोचे समझे कर्ज लेना:-
कुछ लोग अपना शौक पूरा करने के लिए या दिखावा करने के लिए महंगे- महंगे चीजें लोन पर खरीद लेते हैं। और उसका किस्त सालो साल भरते रहते हैं। और अपना सेविंग कभी नहीं कर पाते हैं। और बुरे स्थितिमें जब पास में पैसे नहीं होते है। तो स्थिति और दयनीय हो जाती है। इसलिए शौक से पहले सेविंग करनी चाहिए। दिखावे से बचने चाहिए।
6. कुछ नया सीखना पसंद नहीं:-
कुछ लोग अपने एक ही काम में जीवन भर लगे रहते हैं। काम की डेवलपमेंट के लिए कुछ नया नहीं सीखते हैं। जिसके वजह उसकी इनकम बढ़ती नहीं है। और ग़रीबी की स्थिति बनी रहती है। इसलिए चाहिए कि समय के साथ अपने स्किल भी अपडेटेड कीजिए। और नया नया स्किल से संबंधित कोई सीखते रहिए।
7. बे वजह खर्च करना:-
आप कितना भी क्यों न कमाते हों। यदि आपका महीने का बचत शून्य हो तो ऐसा माना जाएगा। कि आप एक रूपया भी नहीं कमाए। और आपकी हमेशा खराब आर्थिक स्थिति बनी रहेगी। इसलिए हमें कमाने के साथ -साथ कुछ न कुछ बचत करते रहना चाहिए।
8. बे वजह खर्च करना:-
कुछ लोगों को बे वजह खर्च करने की आदत होती है। बिना जरूरत के भी खरीदारी कर लेते हैं। यदि कुछ पसंद आ गया,तो भले अभी ज़रूरत नहीं है। फिर भी उसे खरीद लेते हैं। तो ये आदत आपको गरीब बनाती है। इसलिए बेवजह खर्चे करने से बचें।
9. जीवन में अपना लक्ष नहीं बनाना:-
यदि आपके जीवन में कोई लक्ष नहीं हैं , तो आपको कभी सफलता नहीं मिलेगी। और आपकी ग़रीबी स्थिति बनी रहेगी। इसलिए जीवन में अपना एक लक्ष बनाएं ,और उस पर मेहनत करें।
10. अपना हेल्थ प्रति जागरुक नहीं रहना:-
इन सारी बातों की पालन करने के लिए स्वास्थ्य शरीर होना अति आवश्यक है। बीमार हो जाने से आप को काम करने में काफी परेशानी दिखाई देगी। जिससे आपका काफ़ी नुकसान हो जाता है। इसलिए अपना हेल्थ पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हर दिन एक्सरसाइज करना चाहिए, तथा संतुलित भोजन लेना चाहिए।
निष्कर्ष:-
आप यदि अपने जीवन में इन सभी इन सभी आदतों को नहीं छोड़ते हैं,तो आप यकीन मानिए आपके जीवन में कभी अमीरी नहीं आयेगी। धीरे- धीरे इन आदतों को छोड़ने की कोशिश कीजिए। तभी गरीबी से मुक्त हो सकते हैं।
By:-- Deobrat Bhaskar Sharma

0 टिप्पणियाँ