Header Ads Widget

Responsive Advertisement

10 Interesting Motivational Quotes जो आपको कभी हार मानने नहीं देंगे।

 

जीवन आसान नहीं है, लेकिन सही सोच और मोटिवेशन से हम किसी भी मुश्किल को जीत सकते हैं। जब भी हम हताश या परेशान होते हैं, कुछ प्रेरणादायक बातें हमारे अंदर नया उत्साह भर देती हैं। आइए जानते हैं 10 interesting motivational quotes और उनके पीछे छिपा गहरा संदेश।


10 Interesting Motivational Quotes जो आपको कभी हार मानने नहीं देंगे।
10 Interesting Motivational Quotes जो आपको कभी हार मानने नहीं देंगे। 


1. अगर लोग आपकी सोच पर हंस नहीं रहे, तो समझो आपका सपना बहुत छोटा है।


 बड़े सपने हमेशा दूसरों को पागलपन लगते हैं।

 उदाहरण: जब राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज उड़ाने की बात की तो सबने उनका मज़ाक उड़ाया। आज वही आविष्कार दुनिया की सबसे बड़ी जरूरत है।


2. शेर पीछे मुड़कर नहीं देखता, क्योंकि उसे पता है शिकार आगे है।


अतीत पर अटकने के बजाय भविष्य पर ध्यान दें।

 उदाहरण: अगर क्रिकेटर हर बार अपनी पिछली हार को याद करें, तो वो कभी अगली पारी नहीं खेल पाएंगे।


3. जब थक जाओ तो रुकना मत, बल्कि याद करो कि क्यों शुरू किया था।

 हार मानने से पहले अपने मकसद को याद करो।

 उदाहरण: कोई छात्र परीक्षा की तैयारी करते-करते थक जाता है, लेकिन IAS बनने का सपना याद आते ही फिर से मेहनत करने लगता है।


4. घड़ी मत देखो, जैसा वो करती है वैसा करो – चलते रहो।


 समय कभी रुकता नहीं, हमें भी चलते रहना चाहिए।

 उदाहरण: जो लोग समय की कीमत समझते हैं, वही अपनी जिंदगी को सही दिशा देते हैं।


5. सफल लोग कभी बहाने नहीं बनाते, और बहाने बनाने वाले कभी सफल नहीं होते।


 सफलता का रास्ता कर्म से बनता है, बहानों से नहीं।

उदाहरण: एथलीट कभी नहीं कहता कि ट्रैक गीला था, या जूते फिसल रहे थे, वो केवल जीतने पर फोकस करता है।


6. जो गिरने से डरते हैं, वो उड़ना कभी नहीं सीखते।


रिस्क उठाए बिना बड़ी सफलता नहीं मिलती।

उदाहरण: उद्यमी अगर असफलता से डरते तो आज अमेज़न या ओला जैसी कंपनिया कभी न बनतीं।


7. ताकत हवा में उड़ने की नहीं, गिरकर फिर उठ जाने में है।


10 Interesting Motivational Quotes जो आपको कभी हार मानने नहीं देंगे।
10 Interesting Motivational Quotes जो आपको कभी हार मानने नहीं देंगे। 


 असली हिम्मत बार-बार कोशिश करने में है।

उदाहरण: थॉमस एडीसन ने हजार बार असफल होने के बाद बल्ब का आविष्कार किया।



8. अगर आपके सपनों का मजाक नहीं उड़ाया जा रहा, तो समझो वो अधूरे हैं।


 महान सपने हमेशा अविश्वसनीय लगते हैं।

उदाहरण: एलन मस्क के ‘मार्स कॉलोनी’ वाले सपने को लोग मज़ाक मानते हैं, लेकिन वो आज हकीकत की ओर बढ़ रहा है।


9. भीड़ में शामिल होना आसान है, लेकिन अकेले चलकर इतिहास बनाना मुश्किल।


 अपनी राह बनाने की हिम्मत ही महानता है।

 उदाहरण: महात्मा गांधी अकेले चल पड़े, बाद में पूरा देश उनके साथ हो गया।


10. ज़िंदगी एक साइकिल की तरह है। बैलेंस बनाए रखना है ,तो चलते रहना होगा। – आइंस्टीन


 ठहराव हार है, आगे बढ़ते रहना ही जीवन है।

 उदाहरण: अगर आप मेहनत करना बंद कर देंगे तो प्रगति रुक जाएगी। लेकिन चलते रहने से संतुलन और सफलता दोनों मिलते हैं।


 

 निष्कर्ष:-

ये interesting motivational quotes हमें सिखाते हैं। कि सफलता का रास्ता मुश्किल जरूर है। लेकिन नामुमकिन नहीं। ज़िंदगी बदलने के लिए सबसे जरूरी है। आत्मविश्वास, मेहनत और लगातार कोशिश।



By:--deobrat bhaskar 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ