तनाव मुक्त जीवन: खुशहाल जीवन की ओर एक कदम।
 |
| तनाव मुक्त जीवन कैसे बनाएं। |
आज की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में Stress (तनाव) एक आम समस्या बन चुकी है। काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक चिंता या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ,हर कोई किसी न किसी रूप में तनाव का सामना कर रहा है। लेकिन अच्छी बात यह है। कि कुछ छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं तनाव कम करने के आसान और असरदार उपाय।
1. गहरी सांस लें ( deep breathing):-
तनाव के समय कुछ मिनट गहरी सांस लेना सबसे सरल और प्रभावी तरीका है।
नाक से धीरे-धीरे सांस अंदर लें।
3-4 सेकंड रोकें।
फिर मुंह से धीरे-धीरे बाहर छोड़ें।
यह तरीका तुरंत दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस हार्मोन को कम करता है।
2. नियमित व्यायाम करें:-
व्यायाम सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि मन के लिए भी ज़रूरी है।
सुबह 20-30 मिनट टहलना, योग या हल्की कसरत करें।
इससे शरीर में "Happy Hormones" (Endorphins) रिलीज होते हैं, जो तनाव को को कम करता है।
3. नियमित मेडिटेशन और योग करें:-
 |
| योग साधना से तनाव मुक्त जिंदगी। |
ध्यान (Meditation) और योग मन को शांति देने का सबसे पुराना और प्रभावी तरीका है।
रोज़ 10-15 मिनट ध्यान लगाएं।
योगासन जैसे – शवासन, प्राणायाम, भ्रामरी – तनाव कम करने में बेहद मददगार हैं।
4. संगीत सुनें (Music Therapy):-
तनाव के समय अपनी पसंद का हल्का और सुकून देने वाला संगीत सुनें।
संगीत दिमाग को आराम देता है। और मूड को बेहतर बनाता है।
5. कंप्लीट नींद पूरी करें:-
अच्छी और गहरी नींद तनाव को कम करने का प्राकृतिक उपाय है।
रोज़ाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें।
सोने से पहले मोबाइल/टीवी से दूरी बनाएं।
6. हमेशा सकारात्मक सोच (Positive Thinking) रखें:-
नकारात्मक विचार तनाव को बढ़ाते हैं। इसलिए खुद को पॉज़िटिव सोच की आदत डालें।
हर स्थिति के अच्छे पहलू को देखें। उन्हें देखने का प्रयास करें। यदि जीवन में कुछ समस्या है तो यह सोचें कि "ये भी बीत जाएगा"। इस सोच से मन हल्का होता है।
7. यथासंभव अपने शौक को पूरा करने का कोशिश करें:-
रोज़मर्रा की भाग-दौड़ में अपने शौक (Painting, Gardening, Writing, Reading, Cooking आदि) को समय दें।
शौक तनाव दूर करने का प्राकृतिक तरीका है।
8. रोज डिजिटल डिटॉक्स करें:-
 |
| रोज थोड़े समय डिजिटल डिटॉक्स करें। |
वैसे तो मोबाइल और इंटरनेट के जीवन अधूरा है। क्योंकि हर काम आजकल मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से ही होता है। फिर भी यथासंभव यह कोशिश करना चाहिए। की मोबाइल इंटरनेट सोशल मीडिया इत्यादि। यह सब थोड़े कम इस्तेमाल करें। क्योंकि मोबाइल, सोशल मीडिया और इंटरनेट का ज़्यादा इस्तेमाल तनाव बढ़ाता है।
दिन में कुछ समय के लिए “Digital Break” लें।
प्रकृति में समय बिताएं तथा परिवार और दोस्तों से जुड़ें।
9. सेहत को ध्यान में रखकर सही खानपान अपनाएं :-
तनाव को बढ़ाता है। जंक फूड या ज्यादा कैफ़ीन इसे याद कदा ही लेनी चाहिए।
कोशिश करें की संतुलित आहार लें।
फल, हरी सब्जियां, नट्स और पर्याप्त पानी पिएं।
10. खुलकर हंसने का आदत डालें:-
 |
जीवन में खुलकर हंसना चाहिए।
|
हंसी सबसे बड़ी दवा है। इसलिए हंसने वाली बात पर खुलकर हंसना चाहिए।
कॉमेडी शो देखें, दोस्तों के साथ समय बिताएं।
हंसने से दिमाग हल्का होता है। और स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं।
निष्कर्ष:-
तनाव ज़िंदगी का हिस्सा है, लेकिन इसे नियंत्रित करना हमारे हाथ में है। यदि आप ऊपर बताए गए आसान उपायों को अपनाते हैं। तो न केवल तनाव कम होगा। बल्कि आपका जीवन भी खुशहाल और स्वस्थ रहेगा।
याद रखें – "स्वस्थ मन ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।"
By: --deobrat bhaskar sharma
0 टिप्पणियाँ