दुनिया के 10 सबसे रोचक कानून जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।
दुनिया में कई अजीबोगरीब और मज़ेदार कानून हैं, जिनके बारे में सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ कानून इतने अजीब हैं कि पढ़कर हंसी आ जाए, लेकिन वे अब भी लागू हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 रोचक कानूनों के बारे में जिन्हें जानकर आपको मज़ा आयेगा।
 |
| दुनिया के 10 अजीब कानून जो आप नहीं जानते होंगे। |
1. सिंगापुर में च्यूइंगम गम बैन है:-
सिंगापुर में च्यूइंगम चबाना पूरी तरह से बैन है। अगर किसी ने सड़क पर च्यूइंगम चबा कर यदि फेंका तो भारी जुर्माना भरना पड़ता है।
2. जापान में शारीरिक मोटापा को लेकर कानून बनाया गया है:-
जापान में एक कानून है। जिसके अनुसार 40 साल से ऊपर के लोगों की कमर का नाप तय सीमा से ज़्यादा नहीं होना चाहिए। इसे "Metabo Law" कहा जाता है।यदि ज्यादा हुआ तो कानून का अवहेलना होगा। तथा सजा भी हो सकती है।
3. थाईलैंड का मुद्रा का सम्मान से सम्बन्धित कानून:-
थाईलैंड में नोट या सिक्के पर पैर रखना अपराध है। क्योंकि उस पर राजा की तस्वीर छपी होती है। यदि किसी ने भी यह अपराध किया। तो उसे कड़ी सजा मिल सकती है।
4. स्विट्ज़रलैंड में रात को फ्लश करना मना है:-
स्विट्ज़रलैंड के कुछ हिस्सों में रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना मना है, क्योंकि यह पड़ोसियों को परेशान कर सकता है।कोई रात को ये ग़लती न करे। इसके लिए कानून बनाया गया है।
5. डेनमार्क में कार में हैडलाइट जलाना जरूरी है:-
डेनमार्क में दिन में भी कार चलाते समय हैडलाइट जलाना जरूरी है।ये वहां का क़ानून है।
6. ग्रीस में ऐतिहासिक जगह पर हाई हील्स पहनना बैन है:-
ग्रीस में प्राचीन स्मारकों जैसे Acropolis पर हाई हील्स पहनकर जाना मना है, ताकि पुरानी इमारतों को नुकसान न पहुंचे। इसलिए ये कानून बनाया गया है।
7. इटली में पालतू जानवर अकेले नहीं रख सकते:-
 |
इटली में पालतू जानवर अकेले नहीं रख सकते।
|
इटली के एक शहर में कुत्तों को दिन में कम से कम 3 बार घुमाना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर मालिक पर जुर्माना लग सकता है। वहां का ये कानून है।
8. ऑस्ट्रेलिया में बल्ब बदलने का सख़्त नियम:-
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में एक समय ऐसा कानून था कि घर का बल्ब सिर्फ लाइसेंसधारी इलेक्ट्रिशियन ही बदल सकता है। अन्य कोई भी नहीं बदल सकता है।
9. फ्रांस में सूअर का नाम “नेपोलियन” नहीं रख सकते है:-
फ्रांस में किसी भी सूअर का नाम "नेपोलियन" रखना गैरकानूनी है, क्योंकि यह वहां के इतिहास और सम्मान से जुड़ा है।
10. कनाडा में रेडियो पर कनाडाई गाने बजना अनिवार्य है:-
कनाडा में रेडियो चैनलों पर हर घंटे में कुछ प्रतिशत गाने कनाडाई कलाकारों के होने जरूरी हैं। वहां का गीत बजना अनिवार्य है। ये नियम भी कानून के दायरे में आता है।
निष्कर्ष:-
ये कानून हमें बताते हैं कि हर देश की संस्कृति और सोच अलग होती है। कहीं कुछ कानून मजेदार होते हैं। और कही कुछ कानून काफी सख्त होते हैं।
तो कहीं ये समाज के नियम-कायदों को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं।
By --deobrat bhaskar sharma
0 टिप्पणियाँ