हम में से ज़्यादातर लोग मानते हैं। कि हमें नींद के बारे में सब पता है। की हमें कब सोना है, कितना सोना है, कैसे सोना है। लेकिन सच्चाई ये है कि नींद से जुड़े कई ऐसे भ्रम (Myths) हैं। जो धीरे-धीरे हमारे शरीर और दिमाग़ पर बुरा असर डालते हैं।
यहाँ हम बता रहे हैं नींद से जुड़े 5 ऐसे आम भ्रम जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
![]() |
| नींद से जुड़े 5 भ्रम जो आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। |
1. भ्रम: - 6 घंटे की नींद काफ़ी है, आदत बन जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता। पर सच्चाई कुछ ओर है।
सच्चाई:-
हर किसी को 7 से 9 घंटे की नींद ज़रूरी होती है। लगातार 6 घंटे या उससे कम सोना आपकी इम्यूनिटी, हार्मोन बैलेंस, और मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है। चाहे आपको इसकी "आदत" ही क्यों न हो गई हो।
2. भ्रम:- जितनी नींद छूट गई है ,उसे बाद में पूरी कर सकते हैं:-
सच्चाई: -
नींद की कमी को बाद में पूरा करना (sleep debt recovery) एक हद तक संभव है, लेकिन बार-बार ऐसा करना आपके स्लीप साइकिल को खराब कर देता है। इसका असर आपकी एकाग्रता, मूड और ऊर्जा पर पड़ता है।
3. भ्रम: नींद की गोलियां लेना ठीक है, इससे नींद जल्दी आती है:-
![]() |
| नींद की गोलियां लेने से बचना चाहिए। |
सच्चाई:
नींद की गोलियां अस्थाई उपाय हैं, यह स्थाई नहीं है। इनका बार-बार इस्तेमाल करना, आपको नींद के लिए इन गोलियों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। और प्राकृतिक नींद को बिगाड़ सकता है। इसके साइड इफेक्ट्स भी गंभीर हो सकते हैं, जैसे थकावट, याद्दाश्त की समस्या आदि।
4. भ्रम: जैसे ही सिर तकिए पर रखें, नींद आ जानी चाहिए:-
सच्चाई:
अगर आप बिस्तर पर जाते ही सो जाते हैं, तो ये संकेत हो सकता है कि आप पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं। और नींद की कमी का शिकार हैं। सामान्य तौर पर नींद आने में 10–20 मिनट का समय लगना स्वाभाविक है।
5. भ्रम: दिन में झपकी लेने से रात की नींद खराब हो जाती है:-
सच्चाई:
दिन में 15–30 मिनट की छोटी झपकी (power nap) आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। परन्तु यदि आप देर तक या शाम को झपकी लेना आपकी रात की नींद को जरूर प्रभावित कर सकता है।
निष्कर्ष:-
नींद से जुड़े ये भ्रम आम हैं, लेकिन इन पर विश्वास करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। याद रखिए एक अच्छी नींद सिर्फ आराम नहीं, एक ज़रूरत है। नींद को हल्के में न लें, क्योंकि जब नींद सही होती है, तभी ज़िंदगी सही चलती है।
By:--deobrat bhaskar sharma


0 टिप्पणियाँ