National space Dey के मौके पर भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और बड़ा सपना जगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो (ISRO) ने शुक्रवार को देश की सबसे महत्वाकांक्षी स्पेस स्टेशन की प्लानिंग का ऐलान किया। इसमें वह 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS), 2040 तक चांद से सैंपल लाने का मिशन, और आने वाले दशकों में कई ऐतिहासिक कदम को शामिल किया है।
![]() |
ISRO ka चंद्रयान 4 मिशन |
• ISRO का रोड मैप: चंद्रयान-4 से लेकर वीनस मिशन तक :-
नेशनल स्पेस डे के मौके पर इसरो प्रमुख डॉ वी. नारायणन ने बताया कि प्रधानमंत्री के विज़न के मुताबिक आने वाले सालों में बड़े-बड़े मिशन लॉन्च होंगे।
• चंद्रयान-4 मिशन जल्द लॉन्च होगा।
• वीनस ऑर्बिटर मिशन भी योजना में शामिल है।
• 2028 तक BAS का पहला मॉड्यूल लॉन्च होगा।
• 2035 तक यह स्पेस स्टेशन पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगा।
• 2040 तक चांद से मिट्टी और चट्टानों के सैंपल भारत लाकर दिखाएगा।
साथ ही, नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्चर (NGL) पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
• ISRO चीफ डॉ वी. नारायणन ने कहा कि ,उस समय भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम किसी भी टॉप स्पेस एजेंसी के बराबर होगा।
• PM मोदी बोले कि भारत की पहचान है। नए मुकाम को छूना।
इस मौके पर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की उपलब्धियों ने उसे दुनिया के अंतरिक्ष क्षेत्र में खास जगह दिलाई है।
उन्होंने याद दिलाया कि दो साल पहले भारत ने इतिहास रचा था। जब चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि हम चांद और मंगल तक पहुंच चुके हैं। अब बारी है। डीप स्पेस (गहरे अंतरिक्ष) की।
• ISS पर तिरंगा दिखाने वाला गौरवान्वित पल:-
![]() |
ISS पर तिरंगा लहराने वाली गौरवान्वित पल |
पीएम मोदी ने हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर तिरंगा फहराने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का ज़िक्र किया। पीएम मोदी बोले ,जब उन्होंने मुझे तिरंगा दिखाया तो वह पल शब्दों से परे था। उनकी आंखों में मैंने भारत के युवाओं के साहस और अनंत सपनों को देखा।
प्रधानमंत्री जी ने यह भी बताया कि भारत अपना खुद का एस्ट्रोनॉट पूल तैयार कर रहा है। और देश के युवाओं से इसमें जुड़ने की अपील की।
• नई टेक्नोलॉजी पर भी जोर दिया जाएगा।:-
मोदी ने भारत की सेमी-क्रायोजेनिक इंजन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी में प्रगति की सराहना की। उन्होंने स्पेस Hackathon और ‘रोबोटिक्स चैलेंज’ जैसी पहलुओं की तारीफ की, जो अगली पीढ़ी को प्रेरित कर रही हैं।
• नेशनल स्पेस डे पर ISRO का ऐलान:-
हर साल मनाए जाने वाले नेशनल स्पेस डे पर ISRO- न सिर्फ बीते माइलस्टोन को याद करता है। बल्कि भविष्य की दिशा भी तय करता है। और अब इसमें शामिल हो चुका है। और अपना स्पेस स्टेशन, डीप स्पेस मिशन और interplanetary exploration, इन सारी अचीवमेंट के लिए ISRO लग चुके हैं।
By: --deobrat bhaskar
0 टिप्पणियाँ