15 अगस्त, 1947 यह तारीख सिर्फ कैलेंडर का एक दिन नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल की धड़कन है। यही वह दिन है जब हमारा देश अंग्रेज़ी हुकूमत की बेड़ियों को तोड़कर आज़ाद हुआ। इस दिन भारत ने न सिर्फ़ राजनीतिक आज़ादी पाई, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और अपनी पहचान भी वापस हासिल की।
 |
| 15 अगस्त का महत्व। |
आज़ादी की कुछ यादें:-
उस समय देश के जैसे हालात थे।आज़ादी पाना आसान नहीं था। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन की कुर्बानी दी। महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते से लेकर भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, रानी लक्ष्मीबाई और सुभाष चंद्र बोस के अविस्मरणीय साहस और संघर्ष का परिचय दिया।
हर भारतीयों के लिए आज के दिन की अहमियत:-
हर साल 15 अगस्त को देशभर में तिरंगा फहराया जाता है। प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित करते हैं, जिसमें बीते साल की उपलब्धियों और आने वाले समय के लक्ष्यों की बात होती है। स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में देशभक्ति के गीत, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
आज़ादी का मतलब सिर्फ छुट्टी या मनोरंजन नहीं:-
 |
| 15 अगस्त को क्या करना चाहिए। |
आज के समय में हमें समझना होगा कि आज़ादी सिर्फ़ 15 अगस्त को झंडा लहराने तक सीमित नहीं है। आजादी की मूल भावनाओं को समझते हुए। हर काम देश हित की भावना से प्रेरित होकर करना ही असली देश भक्ति है: -जैसे
अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाना।
भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना।
पर्यावरण, संसाधनों और संस्कृति की रक्षा करना।
समाज में भाईचारा और समानता को बढ़ावा देना।
आने वाले नई पीढ़ी की जिम्मेदारी:-
हमारी आज़ादी हमारे पूर्वजों की मेहनत और बलिदान का नतीजा है। इसे बनाए रखना और और मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के कुर्बानियों को हमेशा याद करते रहना चाहिए। तथा आने वाले पीढ़ियों को इनकी वीर गाथा सुनाना चाहिए। और देश के प्रति समर्पित होकर भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयत्न करते रहना चाहिए।
निष्कर्ष: -
15 अगस्त हमें यह याद दिलाता है कि हम स्वतंत्र हैं, लेकिन इस स्वतंत्रता को बनाए रखना हर नागरिक का परम् कर्तव्य है। तो इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ तिरंगा न फहराएं, बल्कि खुद से एक वादा भी करें। कि
हम अपने देश को और बेहतर बनाएंगे। और हमेशा देश के लिए समर्पित रहेंगे।
जय हिंद वंदे मातरम।
By --deobrat bhaskar sharma
0 टिप्पणियाँ