वैसे तो भगवान कृष्ण के जीवन के हर पहलू से मनुष्य को सीख तथा ऊर्जा मिलता है। परंतु आज भगवान श्री कृष्ण के जीवन की ऐसी 5 बातें जानेंगे। जो हर इंसान को अपनानी चाहिए।
![]() |
| हैप्पी श्री कृष्ण जन्माष्टमी। |
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल धार्मिक कथाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक गहरी कला भी सिखाता है। उनके बचपन से लेकर महाभारत तक, हर घटना में जीवन के ऐसे सबक छिपे हैं, जो हर इंसान के लिए प्रेरणादायक हैं। आइए जानते हैं, श्रीकृष्ण के जीवन की 5 ऐसी बातें जो हमें ज़रूर अपनानी चाहिए।
1. हर परिस्थितियों में मुस्कुराना और कठिन समय में भी धैर्य रखना:-
भगवान् श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में बचपन से ही अनेक कठिनाइयों का सामना किया। कंस का भय, बाल्य काल से ही अनेक कठिनाइयों का सामना करना , और महाभारत का युद्ध। इसके बावजूद वे हमेशा मुस्कुराते रहे। यह सिखाता है, कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल भरा क्यों न हों, मुस्कान और धैर्य रखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए।
2. हमेशा जीवन में धर्म और कर्तव्य को प्राथमिकता देना:-
भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता में यही सिखाया कि "कर्म करो, फल की चिंता मत करो।"
इसलिए जीवन में हमें अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखना चाहिए। परिस्थितियां चाहे अनुकूल हों या प्रतिकूल, सही काम करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
3. जीवन में बुद्धि और रणनीति का संतुलन बनाए रखना:-
![]() |
| भगवान श्री कृष्ण की 5 बातें। |
महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने सीधे हथियार नहीं उठाए, बल्कि अपनी बुद्धिमानी और रणनीति से धर्म की जीत सुनिश्चित की। यह हमें सिखाता है कि सिर्फ ताकत से नहीं, बल्कि सही सोच और सटीक योजना से भी बड़ी जीत हासिल हो सकती है।
4. रिश्तों में हमेशा प्रेम और करुणा बनाए रखना चाहिए:-
भगवान श्री कृष्ण का राधा के प्रति प्रेम तथा गोपियों, मित्रों और परिवार के प्रति प्रेम अद्वितीय था। उन्होंने सभी के साथ मधुर संबंध बनाए रखे। हम भी अगर जीवन में अपने रिश्तों में स्नेह, करुणा और सम्मान बनाए रखें, तो जीवन और भी सुंदर और सरल हो जाता है।
5. जीवन के बदलते हालात में खुद को ढालना:-
भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल में बाल्यकाल, मथुरा में युवावस्था और द्वारका में राजकाज , हर भूमिका को बखूबी निभाया। यह सिखाता है कि जीवन में बदलाव को अपनाना और हर परिस्थिति में खुद को ढालना ही सफलता का असली राज है।
निष्कर्ष:-
भगवान कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन समय में धैर्य, अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, बुद्धिमत्ता, रिश्तों में प्रेम और जीवन में बदलाव को अपनाने की क्षमता। ये पांच बातें हर इंसान के जीवन में सफलता और संतुलन ला सकती हैं। अगर हम इन्हें अपनाएं, तो न सिर्फ हमारा जीवन सुखमय होगा बल्कि हम दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकते हैं।
श्री राधे कृष्णा
By: --deobrat bhaskar sharma


0 टिप्पणियाँ