हमारे समाज में धन को लेकर कई तरह के अंधविश्वास फैले हुए हैं। ये अंधविश्वास पीढ़ी दर पीढ़ी चलते आ रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सोच आपको आर्थिक रूप से आगे बढ़ने से रोक सकती है? इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे पैसे से जुड़े पांच ऐसे अंधविश्वास यदि आप इसे मानते हैं, और पालन करते हैं, तो आप धीरे-धीरे गरीबी की ओर जा सकते हैं।
 |
धन से जुड़े ऐसे पांच अंधविश्वास जो आपको गरीब बना सकता है
|
1. कर्ज लेने को हमेशा बुरा मनना:-
सभी कर्ज बुरे नहीं होते। अगर आपने होम लोन या एजुकेशन लोन सही प्लानिंग के साथ लिया गया लोन , एक अच्छा निवेश बन जाता है। और आपका जीवन आसान हो जाता है। इसलिए कर्ज से डरना नहीं चाहिए। एक समझदारी भरा लिया गया कर्ज आपका जीवन सुखमय में बना सकता है।
2. घर में शाम को झाड़ू लगाना लक्ष्मी का अपमान:-
घर में साफ-सफाई करना तो शुभ माना गया है। भला इसमें लक्ष्मी माता का अपमान कैसे होता है। और सफाई का समय से क्या लेना देना होता है। मेरा मानना है कि साफ सफाई से लक्ष्मी माता का अपमान नहीं, स्वागत है। गंदगी और अव्यवस्था ही दरिद्रता को बुलाती है। इसलिए घर को साफ रखना हमेशा शुभ होता है, चाहे कोई भी समय क्यों ना हो, जब भी समय मिले तो अपने घर की सफाई करते रहना चाहिए।
3. पैसा अचानक मिल जाए तो उसे संभालना बड़ा मुश्किल होगा:-
यह सोच हमें अवसरों से दूर करती है। कई लोग बड़े बिजनेस के मौके से सिर्फ इसलिए दूर हो जाते हैं ,क्योंकि उन्हें लगता है कि "इतना पैसा आया तो मैं बर्बाद हो जाऊंगा"। मेरी जान पे आफत आ जाएगी। असल में ऐसा नहीं है। यदि सही योजना और वित्तीय ज्ञान हो तो ,कोई भी पैसा को सही दिशा में लगाया जा सकता है।
4. कुछ लोगों का मानना है,पैसा गिनने से भाग्य चला जाता है:-
 |
कुछ लोग का मानना है पैसे गिनने से कम होने लगता है। |
पैसे का हिसाब रखना तो हमेशा से बुद्धिमानी का काम रहा है। जो लोग अपने खर्च और आय को ट्रैक नहीं करते, अक्सर वह आर्थिक समस्याओं में फस जाते हैं। तथा जो लोग अपना छोटे-बड़े सारे लेनदेन को डायरी में लिख कर के रखते हैं। उन्हीं के पास भाग्य आता है।
5. जेब में हमेशा चिल्लर या सिक्के रखना शुभ माना जाता है:-
अक्सर बहुत से लोग यह मानते हैं, कि जेब या पर्स में सिक्के या चिल्लर रखने से धन बढ़ता है। असल में, आर्थिक सुरक्षा के लिए सही दिशा में निवेश, सेविंग्स और बजट जरूरी है। न कि जेब या पर्स में रखे सिक्के से। इसलिए सही तरीके से पैसे का मैनेजमेंट जरूरी है।
निष्कर्ष:
धन से जुड़े अंधविश्वास हमें मानसिक रूप से गरीब बनाए रखते हैं। अगर हम इन मिथकों से बाहर निकलें और सही वित्तीय सोच अपनाएं, तो हम न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं, बल्कि अपने जीवन में आत्मविश्वास भी बढ़ा सकते हैं। और अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं।
By:--deobrat bhaskar sharma
0 टिप्पणियाँ