सामान्य रूप से हम लोगों का अमीरी गरीबी का पैमाना पैसों से होता है। परंतु सबसे जो मुख्य अंतर होता है, वह है मानसिकता का सोच का। अमीरों और गरीबों की मानसिकता और सोच अलग - अलग होती है। आईए हम जानते हैं। 10 ऐसी जरूरी बातें यदि आप इन बातों को सोचते हैं,तो आप गरीबी मानसिकता में जी रहे हैं। 
ग़रीबी सोच इंसान को आगे बढ़ने से रोकती है।

1.क्या बहाना बनाते हैं:- जैसे की मेरे पास पैसे नहीं है। मेरे पास व्यवस्था नहीं है। मेरा कुछ मजबूरी है। मेरे पास समय नहीं है। यदि आप इस तरह के बहाने बनाते हैं,तो यकीन मानिए आप गरीबी मानसिकता के गुलाम हैं।
2. क्या आप अपने समय को केवल मनोरंजन में खर्च करते हैं: - यदि आप अपने समय को कुछ स्किल सीखने के बजाय आप सोशल मीडिया जैसे फेसबुक ,इंस्टाग्राम आदि जगहों पर केवल मनोरंजन करके समय को बर्बाद कर रहे हैं, तो यकीन मानिए आप गरीबी मानसिकता वाली सोच में जी रहे हैं। 3. क्या आपको हर नए काम में रिस्क का डर सताता है:- यदि आपको हर नए काम में रिस्क का डर बना रहता है। तथा अवसर का लाभ में हानि का डर बना रहता है। तो आप यकीन मानिए,आप अमीरी वाले दरवाजे बंद कर रहे हैं।
4. क्या आप अमीर बनने के लिए शॉर्टकट की रास्ता ढूंढते रहते हैं: - यदि आपके अंदर धैर्य नहीं है। एक अच्छी लॉन्ग टर्म प्लानिंग नहीं है। और हमेशा आप शॉर्टकट की रास्ते में चलना चाहते हैं। तो यकीन मानिए आप गरीबी मानसिकता से अभी तक निकल नहीं पाए हैं।
5. क्या आप अपने स्किल डेवलपमेंट में पैसे खर्च करना नहीं चाहते: - यदि आप अपने अंदर बिजनेस स्किल को डेवलप के लिए समय या पैसा खर्च नहीं करते हैं। तो आप यकीन मानिए आप गरीबी मानसिकता में जी रहे हैं।
6. क्या आप हमेशा यह सोचते हैं कि यह मेरे बस की बात नहीं है: - आप यदि खुद को छोटा मानते हैं। तथा अपने को कम आंकते हैं। और मन में यह ख्याल आता है, की यह तो मुझसे नहीं होगा। तो आप यकीन मानिए आप गरीबी मानसिकता में जी रहे हैं।
7. क्या आप अपने करीबी या दोस्त की सफलता से जलते हैं: - यदि आपके अंदर ईर्ष्या की भावना है आप अपने करीबी तथा दोस्त की सफलता से जलते हैं। तो यकीन मानिए आप गरीबी मानसिकता में जी रहे हैं क्योंकि आमिर ईर्ष्या नहीं करते हैं, बल्कि दूसरे की सफलता से इंस्पायर हो होकर और कड़ी मेहनत करते हैं।
8. क्या आप कंफर्ट जोन से नहीं निकालना चाहते: - क्या आप सालों से एक ही अवस्था में जी रहे हैं?क्या आप अपने आप को एक दायरे अंदर सिमट कर रखे हैं ?तथा बाहर निकलने में आपको डर लग रहा है? तो आप यकीन मानिए आप गरीबी मानसिकता से नहीं निकाल पाए हैं।

कंफर्ट जोन से निकलना ही होगा तभी सक्सेस की प्राप्ति होती है।
9. क्या आप हर परेशानी के लिए दूसरे को दोष देते हैं: - यदि आप जीवन में आने वाली हर छोटी बड़ी समस्या का जिम्मेदार दूसरे को देते हैं। जैसे कि हमारे घर वाले सपोर्ट नहीं किया। दोस्तों ने हेल्प नहीं की, तथा सरकार खराब है, जनता की कोई सहायता नहीं करती है।यदि आप इस तरह की सोच रखते हैं, तो आप यकीन मानिए आप गरीबी मानसिकता में जी रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ