प्रत्येक वर्ष भारत में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि जब पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। तब हमारे देश के वीर जवानों ने युद्ध में अदम्य साहस और पराक्रम दिखाते हुए।  हमें इस युद्ध में 26 जुलाई 1999 को विजय दिलाई थी। तब से इस दिन हमारे देश के जवानों द्वारा दिखाए गए,अद्भुत साहस और पराक्रम को याद करते हैं। और जितने भी वीर सपूत ने इस युद्ध में शहादत दी, उनको हम शत - शत नमन करते है। यह दिन भारत के के इतिहास का गौरवान्वित भरा दिन है। जब भी कोई भारतवासी इस दिन को याद करता है। तो उसे गौरवान्वित महसूस कराता है। और उसके अंदर देशभक्ति की आग धधक उठती है। 


Alt="Kargil Vijay Divas 2025:-अमर बलिदानी की शौर्य गाथा विजय दिवस "
कारगिल विजय दिवस 


आईए जानते हैं कारगिल युद्ध के दौरान शाहिद हुए कुछ जवान के बारे में: -


1. राइफलमैन संजय कुमार:-

कहते हैं इन्होंने अकेले ही इस युद्ध में दुश्मन कि पोस्ट पर दावा बोलकर युद्ध का पासा पलट दिया। 


2. कैप्टन विक्रम बत्रा:-

इन्होंने तो दुश्मनों से अकेले ही लड़ गए। और लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गए। लेकिन इनकी शहादत जीत दिला गई। 


3. लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे:-

पांडे जी अपने बटालियन आगे - आगे चलते हुए शहीद हो गए थे। 
 इस युद्ध में इन जैसे सैकड़ों देश के सपूत ने अपनी प्राण की आहुति दे कर, देश के तिरंगे का मान रखा,और उसे झुकने नहीं दिया। और इस युद्ध में विजय दिलाई। देश सदैव इन जैसे वीर सपूतों का ऋणी रहेगा। हम इन्हें शत- शत नमन करते हैं। 

 
यह दिन कैसे मनाना चहिए:-

हम सब भारतवासियों को चाहिए की, सेना के कुछ न कुछ योगदान करना चाहिए। 
हमारे देश में सभी बच्चों को कारगिल युद्ध की अमर कहानी जरूर सुनानी चाहिए। 
सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर कारगिल युद्ध से जुड़ी हुई पोस्ट डालनी चाहिए। ध्यान रहे यह सिर्फ़ दिखावे के लिए न हो, बल्कि अंतरात्मा से देशभक्ति की भावना होनी चाहिए। 


आज के युवा पीढ़ी के लिए संदेश:-

सबसे पहले हमारे देश के सेनाओं को हमेशा हृदय से सम्मान करना चाहिए। तथा उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। 
हर नागरिक को देश के प्रति जो कर्तव्य है। उसे पालन करना चाहिए। 
देश भक्ति सिर्फ विशेष दिन जैसे कारगिल दिवस, 15 अगस्त तथ्य 26 जनवरी तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। हमारे दिल में देश भक्ति की लौ हमेशा जलते रहना चाहिए। 

निष्कर्ष: -


कारगिल विजय दिवस भारत के इतिहास का गौरवान्वित महसूस कराने वाला दिवस है। इस युद्ध में जितने भी हमारे देश के वीर जवान जो शहीद हो गए हैं। हम सब भारतवासियों का ये फर्ज है कि ,उन्हें हमें याद करना चहिए। और हमें नमन करना चाहिए। 


              "शत शत नमन।"             "भारत माता की जय।" 

By:- deobrat Bhaskar Sharma